स्कूल की छुट्टियां रद्द (School holidays cancelled) जैसा की हम सब जानते है की दिसंबर के महीने मे हर स्कूल मे ठंडियों की चुटी पड़ती है लेकिन इस दिसंबर के दूसरे हफ्ते से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। भारत के कई राज्यों में ठंडी हवा के साथ ही कोहरा भी छाने लगा है। अगले हफ्ते तक ज्यादातर स्कूलों में विंटर वेकेशन यानी सर्दी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। दिसंबर शुरू होते ही स्कूली बच्चे विंटर वेकेशन पर अपडेट का इंतजार करने लगते हैं। कुछ राज्यों ने सर्दी की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है तो कुछ मौसम के हिसाब से फैसला लेंगे।
राज्यों में स्कूल की छुट्टियां रद्द
- दिल्ली: दिल्ली सरकार के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में 1 जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक सर्दियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। हालांकि, मौसम की स्थिति के आधार पर इसमें बदलाव संभव है।
- राजस्थान: राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने सर्दियों की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव की संभावना जताई है। अब यह निर्णय लिया जाएगा कि कब और कितनी सर्दी पड़ती है, और उसी के अनुसार अवकाश घोषित किए जाएंगे।
- हरियाणा: हरियाणा में 25 दिसंबर 2024 से सर्दियों की छुट्टियां शुरू होने की संभावना है। अधिकांश स्कूलों में यह छुट्टियां 10 से 15 दिनों की होंगी।
- जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। यहां पर कक्षा 5 तक के स्कूल 10 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे। वहीं, कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 16 दिसंबर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बंद रहने वाले हैं।
- पंजाब: पंजाब के स्कूलों में भी छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। पंजाब में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 छुट्टियों का ऐलान किया गया है।
- उत्तराखंड: उत्तराखंड में बढ़ती ठंड और बर्फबारी के कारण राज्य सरकार ने स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां घोषित की हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि शहरी क्षेत्रों में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक छुट्टियां होंगी।
और देखो : KVS Admission 2025 Criteria
सर्दियों में स्कूल के लिए टाइम टेबल
सर्दियों में ठंड से बचने और छात्रों की भलाई को ध्यान में रखते हुए, कई राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में शीत लहर के कारण सभी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शुरू किया गया है। मध्य प्रदेश में भी ठंड के कारण स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे के बाद शुरू किया गया है। इस प्रकार, सर्दियों में स्कूलों के समय में बदलाव छात्रों की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया जाता है।
शिक्षा विभाग ने बनाये नए प्लान
- सर्दियों में सुबह के समय में तापमान कम होता है, इसलिए कक्षाएं थोड़ी देर से शुरू होंगी।
- बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूलों में हीटर लगाए जाएंगे।
- सर्दी के मौसम में अधिक ठंड से बचने के लिए परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है।
- बच्चों को सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- गरीब बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी।
सर्दियों की छुट्टियों को लेकर अलग अलग राज्यों में अलग-अलग निर्णय लिए जा रहे हैं। कुछ राज्यों में छुट्टियां रद्द की जा रही हैं, जबकि कुछ में निर्धारित समय पर ही छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसलिए, छात्रों और शिक्षक को अपने राज्य के शिक्षा विभाग की आधिकारिक घोषणाओं पर ध्यान देना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए।
तो दोस्तों अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर शेयर करें।